बरेली, फरवरी 9 -- सीसीटीवी की निगरानी में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल रविवार से शुरू हो गए। पहले दिन को 41 केंद्रों पर प्रैक्टिकल कराए गए। अधिकारियों ने प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं देखी। 16 फरवरी तक कुल 242 केंद्रों पर प्रैक्टिकल होंगे। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने रविवार को एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। ढाई बजे रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही थी। बिजनौर से आए रसायन विज्ञान के प्रवक्ता कैलाश चंद्र विधिवत परीक्षा ले रहे थे। प्रधानाचार्य तौकीर अहमद ने बताया कि प्रथम बैच के प्रैक्टिकल हो चुके हैं। द्वितीय बैच के प्रैक्टिकल चल रहे हैं। केंद्र पर नियुक्त परीक्षक से एप के माध्यम से अंक आदि को अपलोड किए जाने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। सीसीटीवी कैमरे सही तरह से चल रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.