टिहरी, सितम्बर 22 -- नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा स्थानीय मंदिरों में धूमधाम से की गई। शारदीय नवरात्र की शुरुआत सिद्धपीठ चंद्रवदनी सहित अन्य शक्ति पीठों पर कलश स्थापना व हरियाली के लिए जौ डालकर हुई। प्रथम दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप का पूजन हुआ। बड़ी संख्या श्रद्धालु माता के पूजन दर्शन को पहुंचे। घरों में भी सुख समृद्धि के लिए माँ का पूजन कर कलश स्थापना की गयी। दुर्गा सप्तसती पाठ की भी अनेक स्थानों पर शुरुआत हुई। सिद्धपीठ चंद्रवदनी में मुख्य पुजारी पं शिव प्रसाद भट्ट, पं भूपति भट्ट व पुरोहित आचार्य आशीष सेमल्टी द्वारा विश्व शांति व समृद्धि के लिए देवी मंत्रों के साथ शुभ मुहूर्त पर कलश स्थापना की गयी व परम्परानुसार श्रद्धालुओ द्वारा घरों से लाई गई जौ को हरियाली के लिए डाला गया। पुजारगांव वासी लोक वादक अनिल द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.