रांची, मई 3 -- रांची। नगर निगम में शनिवार से शुरू जनता दरबार में पहले दिन 24 शिकायतें आईं। इसमें सफाई के पांच, राजस्व के सात, इंफोर्समेंट-बिजली, पानी के 3-3, जन्म-मृत्यु से संबंधित एक शिकायतें आईं। सभी का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया गया। बता दें कि निगम कार्यालय में जनता दरबार हर कार्य दिवस में सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...