शामली, अक्टूबर 3 -- दो दिनों के अवकाश के कारण जिले में शुक्रवार को दो धान क्रय केंद्र खुले गए, हालांकि पहले दिन धान की कोई खरीद नहीं हुई। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। अभी जिले में धान की कटाई भी जोर नहीं पकड़ पाई। शासन से जिले को 500 मिट्रिकटन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिले में करीब 20 किसानों ने ही धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। जिले में किसानों से सरकारी रेट पर धान खरीदने के लिए शासना देश पर कैराना और थाना भवन में विभाग द्वारा दो धान क्रय केंद्रों खोले है। शुक्रवार को धान क्रय केंद्र खुलने के पहले दिन कोई खरीद नही हो पाई है जिस कारण केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र संचालक किसानों की राह देखते रहें। कैराना के अलावा थाना भवन की कृषि मंडी समिति परिसर में संचालित धान क्रय केन्द्र पर पहले दिन धान बिक्री के लिए कोई किसान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.