सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं जिले के 119 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा थी, जिसमें सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की चहल-पहल देखने को मिली। सुबह पहली पाली शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेज लेकर केंद्रों पर पहुंच गए थे। कई केंद्रों पर अभिभावक भी बाहर इंतजार करते नजर आए। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। दोनों पॉलियों में 3690 परीक्षार्थी अनुपथित थे। इनमें प्रथम पॉली में हाईस्कूल के नामांकित 37654 में से 2177, द्वितीय पॉली में इंटरमीडिएट क...