मथुरा, नवम्बर 25 -- लंबी प्रतीक्षा के बाद मंगलवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा बंदर पकड़ो अभियान प्रारंभ करा दिया गया। पहले दिन जनरल गंज क्षेत्र स्थित नगर निगम कार्यालय व जीआईसी क्षेत्र में 174 बंदरों को पिंजरों में कैद गिया गया। बंदरों के आंतक से परेशान महानगर के वाशिंदो को अब जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। बंदरों को पकड़ने के लिए इस बार छाता के जावेद कॉन्ट्रेक्टर को ठेका मिला है। अभियान के तहत पकड़े जाने वाले प्रत्येक बंदर पर नगर निगम को 335 रुपये खर्च करने होंगे। महानगर में बंदरों की संख्या करीब 50 हजार बतायी जा रही है। बंदर पकड़ने वाली टीम के प्रमुख राशीद ने बताया कि रोजाना 200 से 250 बंदरों को पकड़ने की प्लानिंग की गई है। इन बंदरों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगायी जा रही हैं। मंगलवार को अभियान की शुरुआत जनरल गंज स्थित ...