एटा, मार्च 17 -- सोमवार से जिले में किसानों के गेहूं की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदारी शुरू हो गई, लेकिन पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद का खाता नहीं खुल सका। सोमवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि किसानों का सरकारी समर्थमन मल्य पर गेहूं खरीदने के लिए जिले में कुल 77 क्रय केंद्र खोले गए है। सभी क्रय केंद्रों पर 2425 रुपये प्रति कुंतल की दर से 31 मार्च तक कुल 70 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य प्राप्त हुआ। क्रय केंद्र खुलने के पहले दिन किसी भी केंद्र पर गेहूं खरीद का खाता नहीं खुल सका है। इसका मुख्य कारण है कि जिले में अभी गेहूं कटाई शुरू नहीं हुई है अभी फसल खेतों में खड़ी है। 30 मार्च के आसपास खरीद शुरू होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए जिले के 915 किसानों ने पंजीकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.