मुंगेर, अप्रैल 2 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहंू की खरीद शुरू की गयी। पहले दिन किसानों से 26 क्विंटल गेहंू की खरीद की गयी। टेटियाबंबर प्रखंड के टेटिया पैक्स में जिला सहकारिता पदाधिकारी नवीन मोहन प्रसाद की उपस्थिति में गेहूं खरीदकर किसान को रसीद दिया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि पहले दिन जमालपुर प्रखंड के इटहरी एवं टेटियाबंबर प्रखंड के टेटिया पैक्स में 8-8 क्िंवटल एवं तारापुर प्रखंड के खैरा पैक्स में 10 क्िंवटल कुल 26 क्िंवटल गेहूं की खरीद की गयी। सरकार ने गेहूं के लिए समर्थन मूल्य 2425 रुपये क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपया अधिक है। गेहूं खरीद के लिए जिले के 60 पैक्सों का चयन किया गया है। गेहूं खरीद का लक्ष्य अभी नहीं मिला है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.