मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एलएस कॉलेज के खेल भवन स्थित इंडोर हॉल में सोमवार से दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई। कुल पांच चक्रों में पहले दिन तीन चक्रों के मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में अभिषेक, आदित्य, अंशु राज एवं आयुष संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मिधत रहमान सबसे आगे हैं। प्रतियोगिता में जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू मुख्य निर्णायक और नेहा कुमारी उप मुख्य निर्णायक की भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले प्राचार्य डॉ. कनुप्रिया ने शतरंज की पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मौके पर क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राय, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश अनुपम, शारीरिक शिक्षा निदेशक महेंद्र कुमार उपस्थित रहे। तीसरे चक्र में अभिषेक ने दिव्यांशु को, आदित्य ने मिधत रहमान को, अंशु राज ने श्वेतांबुज को, आयुष ने विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.