देवरिया, दिसम्बर 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। ठंड के बावजूद मंगलवार को मेडिकल कालेज में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। इससे मेडिसीन विभाग की ओपीडी में पहले दिखाने को लेकर मरीज व तीमारदार भिड़ गये। उन्हे हटाने में होमगार्डो को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं हड्डी रोग विभाग में मरीजों की भीड़ बढ़ने से कई बार लाइन में लगे लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई। मौसम में बदलाव और कड़ाके की ठंड का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। ठंड लगने से बुखार, दस्त, सर्दी, जुकाम तथा हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को सबसे अधिक मेडिसीन विभाग में मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीज लाइन में लगकर अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर में एक तीमारदार अपने मरीज को पहले दिखाने को बगल से जाने लगा। इसको लेकर लाइन में खड़े एक मरीज ने विरोध किया। इसी को लेकर...