मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुसलमानों का पवित्र महीना माहे रमजान शुरू हो गया है। पहले जुमे के अवसर पर शुक्रवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के जामा मस्जिद, फोर्ट एरिया, पूरबसराय, खानकाह सहित अन्य मस्जिदों में निर्धारित समय पर अकीदतमंदों ने पहुंचकर नमाज अदा की और अमन-चैन, तरक्की तथा आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। रमजान सब्र, इबादत और नेकी का महीना: जामा मस्जिद में इमाम मौलाना रागीब रहमानी ने तकरीर करते हुए कहा कि रमजान सब्र और इबादत का महीना है। उन्होंने कहा कि सब्र का रमजान से गहरा ताल्लुक है और रोजा इंसान को अल्लाह की ताकत और रहमत का एहसास कराता है। यह महीना नेकियों, माफी और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। रमजान को सब्र, बरकत और रहमत का महीना माना जाता है। फलों की खरीदारी तेज: माहे रमजान ...