कोडरमा, फरवरी 20 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। पवित्र माह-ए-रमजान के पहले जुमे पर जिले के प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत और इबादत का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। कोडरमा और झुमरीतिलैया के अलावा जामा मस्जिद जयनगर, गोपालडीह, पिपचो, गरचांच, मंडारिया, बेको, तेतरॉन, रघुनियाडीह, खेसकरी, कटहाडीह देवीटांड़, इरगोबाद सहित अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज से पहले लोगों ने कुरआन पाक की तिलावत की और अल्लाह की बारगाह में दुआएं मांगीं। मस्जिदों में रूहानी माहौल कायम रहा और रोजेदार पूरे खशू-खुज़ू के साथ इबादत में मशगूल दिखे। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम मुफ्ती अमीरुद्दीन मिस्बाही ने अपने खुत्बे में कहा कि रमजान आत्म-सुधार और इंसानियत की सेवा का महीना है। उन्होंने कहा, "रमजान हमें सिखाता है कि हम अपने दिलों को नफरत, जलन और बुराइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.