औरैया, फरवरी 16 -- अयाना, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर पहले जलाभिषेक करने की होड़ गांव बरबटपुर में हिंसक विवाद में बदल गई। कांवड़ लेकर लौटे दो श्रद्धालु पक्षों के बीच मंदिर परिसर में शुरू हुआ झगड़ा गांव तक पहुंच गया, जहां लाठी-डंडे चलने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार बरबटपुर निवासी श्याम सिंह और अजय सिंह फर्रुखाबाद के श्रृंगीरामपुर से गंगाजल लेने गए थे। रविवार सुबह कांवड़ गांव के शिवालय पहुंची तो पहले जलाभिषेक करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया और पूजा-अर्चना भी संपन्न हो गई। लेकिन कुछ देर बाद गांव पहुंचने पर विवाद फिर भड़क उठा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.