उन्नाव, फरवरी 8 -- अचलगंज, संवाददाता। युवक ने पहले 16 वर्षीय किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद बनाए वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल शिकार बनाया। पीड़िता ने आपबीती मां को बताई तो वह उसे थाने लेकर पहुंची, जहां आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के मुताबिक, शिवपुरी गांव निवासी अमन पुत्र रामनेश अक्सर घर आता-जाता था। बहाने से फोनकर बात करता था। गतवर्ष जून में घर में किसी के न होने पर आया और दुष्कर्म किया। उसने वारदात का वीडियो बना लिया था। इसके बाद आए दिन धमकी देता कि किसी को बताओगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। ब्लैकमेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.