पटना, नवम्बर 8 -- वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने शनिवार को दावा किया कि बिहार में बदलाव की लहर है। पहले चरण के चुनाव में 80 से अधिक सीटें महागठबंधन जीत रहा है। बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सहनी ने कहा कि एनडीए के अंदर की खबर है कि वे खुद मान रहे हैं कि प्रथम चरण में 35 सीटें जीत रहे हैं, लेकिन मीडिया के सामने 100 सीट जीतने की बात बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कट्टा और गोली की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जब प्रधानमंत्री ऐसी बातें करेंगे तो बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? प्रधानमंत्री सीनियर सिटीजन हो गए हैं, लेकिन हमें इस देश को, प्रदेश को पीछे नहीं आगे लेकर जाना है। हमें कट्टा नहीं पेन की बात करनी है। हमें गोली की बात नहीं करनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.