सीतामढ़ी, नवम्बर 8 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान पर एनडीए की जीत का दावा किया। सीतामढ़ी में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और महागठबंधन पर तंज भी कसा। पीएम ने कहा कि पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लग गया है। पहले फेज के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया। चारों तरफ चर्चा है कि बिहार के नौजवानों और महिलाओं ने एनडीए को चुना है। मोदी ने दावा किया कि बिहार के लोगों ने एनडीए की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह सीतामढ़ी पहुंचे और डुमरा हवाई मैदान पर आयोजित एनडीए की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि आरजेडी ...