चंडीगढ़, फरवरी 13 -- दो दिन पहले पंजाब की सूफी सिंगर और जालंधर की रहने वाली ज्योति नूरां के घर पर फायरिंग के बाद अब उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी जा रही है। ज्योति नूरां के पति उस्मान ने कहाकि गैंगस्टर संपत नेहरा के नाम पर धमकी भरी कॉल आ रही हैं और रंगदारी मांगी जा रही है। दो दिन पहले घर जो फायरिंग हुई है, उन्हें शक है कि वो भी इसी मामले में हुई है। इससे पहले भी कुछ संदिग्ध घर के बाहर चक्कर लगा चुके हैं। इसे लेकर उन्होंने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन छह महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस किसी को ट्रेस नहीं कर पाई। दो दिन पहले हुई गोलीबारी के बाद भी पुलिस को बताया था। पुलिस नहीं ट्रेस कर पाई नंबरज्योति नूरां के पति उस्मान ने बताया कि फिरौती मांगने वाले वॉट्सऐप कॉल करते हैं। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी देत...