नई दिल्ली, फरवरी 2 -- सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने एलएसी पर चीनी टैंकों का भी जिक्र किया। इस मुद्दे पर संसद में जोरदार बहस हुई और सदन को अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मामले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी का मजबूती से बचाव किया और कहा कि इतना ओवर रिएक्ट जरने की जरूरत नहीं थी। थरूर ने तर्क दिया कि राहुल को अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया गया। लेख या बयान में सेना या सैनिकों को कतई दोषी नहीं ठहराया गया है। विवाद पूरी तरह केंद्र सरकार द्वारा लिए गए या न लिए गए फैसलों से जुड़ा है, और राहुल गांधी का यही मकसद था। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि सरकार को इतनी ज्यादा प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं थी। दरअसल, इ...