नई दिल्ली, जून 19 -- मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंचने के बाद हाल ही में रूस ने पहली बार इस पर अपनी सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह दोनों देशों के बीच शांति समझौता करवा सकते हैं। पुतिन के इस ऑफर पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को सुना दिया। ट्रंप ने कहा है कि पुतिन को पहले खुद की लड़ाई सुलझाने पर ध्यान देने की जरूरत है और यही रूस के लिए बड़ी बात होगी। बता दें कि रूस लगभग 3 साल से यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहा है। बुधवार को पुतिन की शांति प्रस्ताव के पेशकश पर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पुतिन से कह दिया कि पहले वे खुद के जंग को रोकें। ट्रंप ने कहा, "मैंने कल पुतिन से बात की और उन्होंने मध्यस्थता करने में मदद की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.