मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समृद्धि यात्रा में मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूर्ववर्ती सरकारों पर विधि व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने 2005 के पहले की सरकारों का जिक्र करते हुए महिलाओं को केंद्र में रखा। कहा कि उस समय की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं था। खासकर महिलाएं घर में बाहर निकलने से परहेज करतीं थीं। हमारी सरकार ने ना केवल विधि व्यवस्था दुरुस्त हुई, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश के विकास की धुरी बनाया गया। मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाते समय खुद के परिवार की महिला को गद्दी सौंप दी। यह दिखाता है कि वे केवल अपने घर की महिलाओं की बेहतरी के लिए काम करते रहे। विधि व्यवस्था खराब रहने के कारण बच्चियां पढ़ाई से वंचित थीं। कई कामकाजी ...