सुल्तानपुर, जनवरी 11 -- करौंदीकला। थाना क्षेत्र के अमरी मऊ गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने कमरे में फंदे से लटकर कर आत्महत्या कर लिया। सुबह सोकर उठने पर परिवार के लोगों ने विवाहिता के शव को फंदे से लटके देखा। इस दौरान घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना की, साथ ही विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति जीविकोपार्जन के लिए कानपुर रहता है। घटना के समय घर पर उसके सास और ससुर मौजूद। लेकिन मृतका अपने सास ससुर से अलग रहती थी। मृत आकांक्षा की शादी अमरी मऊ गांव निवासी नीरज से आठ माह पूर्व हुई थी। आकांक्षा का मायका जौनपुर जिले के सरपतहा थाने के चंपारण गांव में है। उसने नीरज से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद महिला अपने सास ससुर से अलग होकर रहने लगी थी। बताया ज...