नई दिल्ली, जुलाई 4 -- पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के से ऑनलाइन दोस्ती के बाद लड़की ने उसका अपहरण करा दिया। इतना ही नहीं, अपहरण के बाद पीड़ित 20 वर्षीय निखिल की बुरी तरह पिटाई भी की गई। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि पुलिस ने मामले में शुक्रवार को एक आरोपी संजीव कुमार लोहिया को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में फिरौती वसूलने के इरादे से अपहरण की बात सामने आ रही है। हालांकि परिवार को अपहरण के बाद फिरौती से संबंधित कोई कॉल नहीं मिली थी। पुलिस फरार लड़की समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पूछताछ में आरोपी संजीव ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों तरुण, आकाश और अन्य के साथ मिलकर दो महीने पहले ही पीड़ित के अपहरण की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने खुशी नामक लड़की की मदद से प...