भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता-संजय कुमार। सत्ता में महिलाओं और आदिवासियों की दावेदारी पहले विधानसभा चुनाव से हावी रही है। वर्ष 1952 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 330 सीटों पर 14 महिला और 33 आदिवासियों ने जीत दर्ज कर सदन की चौखट लांघी। इसमें 95 प्रतिशत विजयी प्रत्याशी कांग्रेस के रहे। इस वर्ष 10 सीट पर उपचुनाव भी हुए थे। जिसमें दो महिलाओं ने जीत दर्ज की थी। दूसरे विधानसभा के लिए वर्ष 1957 में हुए चुनाव में सीटें घटकर 276 हो गईं। लेकिन इसमें भी 10 फीसदी सीटों पर महिला-आदिवासी जीत कर आईं। वर्तमान झारखंड वाले जिले में सर्वाधिक टिकट आदिवासियों को मिले थे और जीत भी आदिवासियों की ही हुई। वर्ष 1957 में हुए चुनाव में सदन में महिलाओं की संख्या बढ़ी। हालांकि आदिवासी कम जीते। इन दोनों वर्गों को कांग्रेस ने अधिक टिकट बांटे थे। वामदल-...