कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अपनों को खो चुके शहरवासी अब पारिवारिक लाभ पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। जिले में पांच महीने से लोगों को पारिवारिक लाभ योजना का पैसा नहीं मिल रहा है। डीएम के जरिए तीन बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। फिर भी पैसा नहीं आया है। ऐसे में 2488 पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने के अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। परिवारिक लाभ योजना में परिवार के मुखिया की मौत होने पर 30 हजार रुपये परिवार को मिलता है। आवेदन के बाद दो स्तरीय सत्यापन होने के बाद पैसा दिया जाता है। अगस्त से योजना का पैसा लाभार्थियों को नहीं मिल रहा है। इसके लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। फिर भी शासन से पैसा नहीं जारी किया जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर डीएम के जरिए पैसा देने के लिए पत्र शासन को भेजा गया है। पैसा न मिलने से सत्यापन के बाद 248...