नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- भारत में हाल ही में लागू हुए वक्फ कानून को लेकर पाकिस्तान की टिप्पणी को लेकर भारत ने पाक को जमकर फटकार लगाई है। मंगलवार को भारत ने पाक के बयानों को दृढ़ता से खारिज करते हुए कहा है कि पाक को भारत के किसी भी मुद्दे पर बोलने का कोई हक नहीं है। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को यह नसीहत भी दी है कि दूसरों पर टिप्पणी करने की बजाय पाकिस्तान को खुद के गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर खुद के रिकॉर्ड को देखना चाहिए। वक्फ कानून पर पाकिस्तान की टिप्पणियों के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा,"हम भारत की संसद द्वारा अधिनियमित वक्फ संशोधन अधिनियम पर पाकिस्तान द्वारा की गई प्रेरित और आधारहीन टिप्पणियों को दृढ़ता से खारिज करते हैं।"...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.