दुमका, जनवरी 4 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के भालसुमर पंचायत के पहलूडीह बाबूपुर में शनिवार को एक पेड़ से एक 6 वर्षीय बच्चा गिरने से उसका दोनों हाथ टूट गया। परिजनों ने इसके लिए रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 नंबर डायल करके एंबुलेंस की मांग किया, लेकिन एंबुलेंस गांव नहीं पहुंचा। थक हार कर पीड़ित परिजनों ने बच्चों को प्राइवेट वाहन से बच्चे को रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया है। स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए बच्चे को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया। घायल बच्चे का नाम रणबीर राय है, जो बोधनारायण का बेटा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...