नई दिल्ली, फरवरी 3 -- स्मार्टफोन मेकर Vivo ने अपनी X200 सीरीज के नए मिड-फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200T को हाल ही में लॉन्च किया है और अब इसकी सेल शुरू हो गई है। कंपनी ने इसे पिछले हफ्ते लॉन्च किया था और अब यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर खरीदा जा सकता है। दमदार कैमरा सेटअप, प्रीमियम डिस्प्ले और लेटेस्ट हार्डवेयर के साथ Vivo X200T उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स मिड-प्रीमियम प्राइस पर चाहते हैं।Vivo X200T की भारत में कीमत और ऑफर्स Vivo X200T की भारत में शुरुआती कीमत 59,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ 69,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Seaside Lilac और Stellar Black कलर ऑप्शंस में Vivo India के ई-स्टोर, Flipkart ...