धर्मशाला, जनवरी 11 -- अमेरिकी कोस्टगार्ड की टीम द्वारा 3 भारतीयों को हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। ये घटनाक्रम उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में रूसी झंडे वाले तेल टैंकर मैरीनरा के साथ हुआ है। टैंकर का नाम पहले बेल्ला-1 था। कुल 2 टैंकर जब्त किए गए हैं, जिसमें कुल 28 चालक दल को हिरासत में लिया है। इनमें से 3 भारतीय हैं। तीन भारतीयों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर के 23 वर्षीय रक्षित चौहान भी हैं। रक्षित हाल ही में मर्चेंट नेवी में शामिल होने के बाद अपनी पहली यात्रा पर गए थे।रक्षित के पिता ने क्या बताया? चौहान के पिता रंजीत सिंह ने यूनीवार्ता को बताया कि गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ही उनसे परिवार का आखिरी बार संपर्क हुआ था। इसके बाद से कोई बातचीत नहीं हो पायी है। इससे वह चिंता में हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.