धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद, वरीय संवाददाता मानस प्रचार समिति के 53वें वार्षिक अधिवेशन में गुरुवार को विंध्याचल से पधारे आचार्य देवी प्रसाद पांडेय ने मानस परायण कराया। सुंदरकाण्ड का पाठ कराया गया। इस दौरान श्रीराम और हनुमान के जयकारों से पूरा जगजीवन नगर गूंज उठा। यज्ञमान उज्जवल कुमार वर्मा, मनिका कीर्ति वर्मा, शिव प्रसन्न प्रसाद, रुक्मिणी देवी ने पंडित ज्योति नारायण झा के अचार्यत्व में सभी कर्मकांड किए। गुरुवार को संध्या सत्र में अयोध्या से पधारे संत संतोष द्विवेदी ने राम कथा में हनुमान जी के चरित्र पर प्रकाश डाला। किस प्रकार प्रभु श्रीराम ने हनुमानजी की विद्वता एवं बल को पहली भेंट में ही समझ लिए थे। आज्ञाकारी गुरुप्रेमी ऐसे थे कि सूर्यदेव के कहने पर सुग्रीव की उन्होंने बाली से रक्षा की, विश्लेषक एवं कुटनीतिज्ञ ऐसे कि सबकुछ पता लगा कर आ गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.