बरेली, मई 30 -- देश में पहली स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस यूपी के वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाई गई थी। अब पहली स्लीपर वंदेभारत को भी यूपी से ही चलाने की तैयारी है। यह ट्रेन राजधानी लखनऊ से मुंबई के बीच चलाई जाएगी। इसके रूट का सर्वे फाइनल हो गया है। जून में समय सारिणी जारी की जाएगी। इसके पहले अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक के बाद संचालन की तारीख घोषित होगी। 20 कोच वाली एसी स्लीपर वंदेभारत सप्ताह में चार दिन चलाने की योजना है। रेलवे ऑपरेटिंग अधिकारियों का कहना है, करीब छह महीने से लखनऊ-मुंबई एसी स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने को रूट को लेकर सर्वे किया जा रहा है। पहले लखनऊ से कानपुर, मथुरा, आगरा से मुंबई रूट से चलाने का सर्वे हुआ। फिर बरेली से आंवला, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन होकर आगरा, मुंबई को रूट सर्वे किया गया। बाद में ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.