कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर। गोविंदपुरी से होकर पहली स्लीपर अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन 30 जनवरी से शुरू होगा। रोहतक से कामाख्या वाया गोविंदपुरी यह ट्रेन साप्ताहिक चलेगी। 15671 कामाख्या-रोहतक 30 जनवरी से हर शुक्रवार तो 15672 रोहतक-कामाख्या एक फरवरी से हर रविवार को चलेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 15671 कामाख्या से 22.00 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए एक दिन बाद सुबह 04:05 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 04:10 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 14:45 बजे रोहतक पहुंचेगी। 15672 रोहतक से 22:10 बजे रवाना होकर सुबह 06:25 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट बाद 06:30 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 12:35 बजे कामाख्या पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर के सात, सामान्य का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.