सासाराम, जुलाई 14 -- दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सभी प्रमुख शिव मंदिरों में पहली सोमवारी पर अल सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने हर-हर महादेव और हर हर बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। देवढ़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही भक्त गीत गाते व जयकारे लगाते जलाभिषेक कर रहे थे। प्राचीन शिव मंदिर योगिनी, बुढ़वा शिव मंदिर दावथ, सर्वेश्वर नाथ धाम बिठवा, सकलेश्वर नाथ पंच मंदिर आदि शिवालयों में भक्तों ने गंगाजल,दूध,दही,शहद से भगवान का अभिषेक किया। बेलपत्र,भांग और धतूरा भी अर्पित किया। पंडित भोलानाथ मिश्रा के अनुसार सावन माह में रूद्राभिषेक का विशेष महत्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.