किशनगंज, जुलाई 14 -- किशनगंज, संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी को लेकर किशनगंज शहर सहित जिले के चिह्नित व भीड़ वाले शिव मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। भीड़ वाले मंदिरों में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सबसे ज्यादा भीड़ प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला मंदिर व ठाकुरंगज हरगौरी मंदिर में जुटी थी। यहां सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ वन गौतम कुमार सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी थानाध्यक्ष से ले रहे थे। ठाकुरगंज में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह सुरक्षा व्यव्स्था का जायजा ले रहे थे। वही ओदरा स्थित डोंक नदी के पास भी पुलिस की तैनाती की गई। इसके अलावे ओदरा से भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर जाने वाले मार्गो में जहां जहां भीड़ थी वहां पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सदर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.