दरभंगा, जुलाई 14 -- जाले। सावन की पहली सोमवारी को लेकर जाले के रतनपुर गंगेश्वरस्थान स्थित पौराणिक महत्व के शिवालय को आकर्षक रूप से सजाया गया है। सोमवार की अलसुबह पंडा घनश्याम झा की ओर से बाबा गंगेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना और महाआरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए बाबा गंगेश्वरनाथ का पट खोल दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिवगंगा से जल भरकर जलाभिषेक करने वालों शिवभक्तों के लिए बैरिकेडिंग की गई है। शिवभक्तों की सुविधा और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कमतौल थाने की पुलिस की ओर से पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर शिवालय परिसर के चापाकलों के सूख जाने से वहां आने वाले शिवभक्तों को पेयजल की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसको देखते हुए गंगेश्वरस्थान धार्मिक न्यास समिति की ओर से शुद्ध पेयजल की व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.