पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी रजिया प्रवीण ने पति इरफान कुरैशी उर्फ इकबाल कुरैशी के खिलाफ पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाना में प्राथमिकी कराई है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार उनकी शादी 20 नवंबर 2011 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद वह लोहरदगा स्थित ससुराल में छह-सात वर्षों तक रहीं। पति अक्सर काम के बहाने लंबे समय तक घर से बाहर रहने लगे। बाद में पता चला कि उन्होंने लोहरदगा के हेसल गांव निवासी एक युवती से दूसरी निकाह कर ली है। रजिया का कहना है कि विरोध करने पर पति और ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए धमकी दी। पिता ने जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.