बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। स्थानीय ब्लॉक चौक पर शुक्रवार को अति पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा और फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका सह समाज सुधारक फातिमा शेख को श्रद्धांजलि दी। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि फातिमा शेख का जन्म नौ जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उन्होंने सावित्रीबाई फूले के साथ मिलकर लड़कियों और वंचित समुदायों की शिक्षा के लिए काम किया। इसके लिए उन्हें विरोध भी झेलना पड़ा। मौके पर मोर्चा के जिला महासचिव उमेश पंडित, सुरेंद्र शर्मा, मो. सदीक अजहर, महेंद्र प्रसाद, अभय कुमार, शैलेंद्र कुमार, सहदेव साव, जोगेंद्र पासवान, किशोरी गोस्वामी, चंदन पासवान, रौशन कुमार, नंदन कुमार, राजाराम, पंकज कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...