उन्नाव, जनवरी 3 -- सफीपुर। देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सैनी समाज ने स्थानीय शंकर देवी मंदिर में सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनी समाज के पदाधिकारियों ने उनके महान व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने यह साबित किया कि बदलाव की शुरुआत साहस से होती है। आज जब शिक्षा महंगी और असमान होती जा रही है, तब फुले जी के विचार हमें एक समान, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और वंचितों को समान अवसर दिलाना ही सावित्रीबाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने आपसी एकता और जागरूकता बढ़ाने का भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.