जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- सर्दी के इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान शनिवार को सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। पहली बार इस सीजन में तापमान 10 डिग्री के नीचे 9.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की गिरावट आई और यह 26.2 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान गिरने के साथ सुबह और शाम में शीतलहर जैसी स्थिति है। सुबह या रात में तो सर्दी का सितम देखते ही बन रहा है। ऊपर से हवा भी ठंड को और असरदार बना रही है। शहरी क्षेत्र से ज्यादा तो ग्रामीण क्षेत्र में ठंड का असर है। सबसे अधिक परेशानी सुबह-सुबह स्कूली जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है। जितनी दूर स्कूल है, उतनी ज्यादा परेशानी। हालांकि दिन में धूप से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड पूरे शहर को आगोश में ले ले रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 17 डिग्री का अंतर है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.