बांदा, जून 25 -- बांदा। संवाददाता। चौथी में आने के बाद मंगलवार को पहली बार ससुराल जा रही विवाहिता रास्ते में प्रेमी के साथ फरार हो गई। सूचना पर पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ पकड़ लिया, लेकिन वह उसके साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। दोनों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी सात जून को क्षेत्र की ही एक युवती से हुई। नवविवाहिता मायके में थी। शादी के बाद पहली बार ससुराल जा रही थी। इसी बीच नरैनी चौराहे के पास शौच जाने का बहाना बनाकर गाड़ी से उतरी और प्रेमी संग फरार हो गई। काफी देर तक ससुर और अन्य लोग विवाहिता का इंतजार करते रहे। कुछ देर बाद सूचना मिली कि विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई है। तत्काल ससुर और अन्य लोग कोतवाली पहुंचे और सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने चार घंटे के अंदर प्रेमी के साथ विवाहिता को पकड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.