मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पहली बार जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों को खेलों की ट्रेनिंग मिलेगी। इसके लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। 10 और 11 दिसंबर को रामबाग डायट में इनको हॉकी समेत विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न खेलों के कोच के साथ ही बीएचयू के शारीरिक शिक्षक भी इसमें ट्रेनिंग देने के लिए आ रहे हैं। सभी शारीरिक शिक्षकों को इस ट्रेनिंग में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...