नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- करवा चौथ का पर्व इस साल 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को है। यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। परंपरा के अनुसार, व्रत सूर्योदय से पहले सरगी का सेवन करने से शुरू होता है और रात को चांद के दर्शन के बाद समाप्त किया जाता है। कई महिलाएं इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही होंगी। ऐसे में उन्हें व्रत से जुड़े नियमों, सावधानियों और पूजन सामग्री की पूरी जानकारी होना जरूरी है ताकि पूजा विधि पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान से की जा सके। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि सही विधि से किया गया यह व्रत न केवल दांपत्य जीवन में सौभाग्य लाता है, बल्कि पारिवारिक जीवन में शांति और समृद्धि भी प्रदान करता ह...