पटना, जून 16 -- बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने अपना नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। मंगनी लाल मंडल राष्ट्रीय जनता दल के नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। मंगनी लाल मंडल के नए बिहार अध्यक्ष चुने जाने के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं। मंगनी लाल मंडल को बधाई देते हुए तेजस्वी यादव ने बताया है कि बिहार में यह पहला मौका है जब किसी अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले शख्स को किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार "अतिपिछड़ा वर्ग" से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। अब अतिपिछड़ा व...