सिमडेगा, अप्रैल 17 -- सिमडेगा। भारतीय महिला हॉकी के इतिहास में पहली बार एक साथ दो बहनें सलीमा टेटे और महिमा टेटे हॉकी खेलते हुए नजर आएंगी। दोनों बहनों का चयन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ है। इसमें गौरव की बात यह है कि इस टीम का नेतृत्व भी बड़ी बहन और भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे करेंगी। बेटी सलीमा और महिमा सिमडेगा जिले के पिथरा बड़कीछापर गांव की रहने वाली है। देश को हॉकी के कई सितारे देने वाले सिमडेगा जिले की माटी से खेलकर बड़ी हुई बड़ी बहन सलीमा टेटे ओलंपिक तक का सफर तय कर चुकी है। साथ ही उन्‍हें अर्जुन अवार्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है। जबकि छोटी बहन महिमा टेटे भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की सदस्य रही हैं और हाल ही में उन्हें सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चुना गया है। अस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए दो बहनों क...