प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के अर्ली चाइल्डहुड केयर सेंटर (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल केंद्र) में पहली बार बाल मनोवैज्ञानिकों के तीन पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदक के पास असिस्टेंट प्रोफेसर की अर्हता रखने के साथ-साथ बाल मनोविज्ञान में डिप्लोमा अथवा डिग्री अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के एक-एक पदों पर भर्ती होगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 321 पदों (प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर) पर भर्ती के लिए 11 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं। अंतिम तिथि दो मई है। इसी दिन तक अभ्यर्थी फीस जमाकर अंतिम रूप से फार्म सबमिट कर सकते हैं। इस बार 35 विषयों में प्रोफेसर के 65 पद, 40 विषयों में एसोसिएट प्रोफेसर के 127 पद और 46 विषयों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.