रुद्रपुर, फरवरी 6 -- पंतनगर। शुक्रवार को कोहरे के चलते पंतनगर एयरपोर्ट पर दृश्यता बहुत कम थी। इसके चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर के बीच पहली फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। जबकि शाम चार बजे पंतनगर पहुंचने वाली दूसरी फ्लाइट रद कर दी गईं। इंडिगो की पहली उड़ान संख्या 6ई-7324 दोपहर 13.05 बजे पंतनगर पहुंचती है। दिल्ली में डेढ़ घंटे की देरी से टेक ऑफ की अनुमति मिली। जबकि दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 शाम 16:15 बजे पंतनगर पहुंचती है, जिसे रद्द कर दिया गया। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से यात्रियों को पूर्ण किराया वापसी अथवा सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने का विकल्प दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...