रुद्रपुर, जनवरी 14 -- पंतनगर। बुधवार को कोहरे के चलते पंतनगर एयरपोर्ट में दृश्यता बहुत कम थी। जिसके चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर के बीच पहली फ्लाइट डेढ़ घंटे की देरी से पंतनगर पहुंची। जबकि शाम चार बजे पंतनगर पहुंचने वाली दूसरी फ्लाइट रद कर दी गई। बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर दृश्यता मात्र 500 मीटर ही थी। निर्धारित मानकों से कम दृश्यता होने के कारण विमान को उतारना संभव नहीं था। इसलिए इंतजार करने के बाद दृश्यता बढ़ने पर इंडिगो की पहली उड़ान संख्या 6ई-7324 जो दोपहर 13:05 बजे पंतनगर पहुंचती है, लेकिन दिल्ली में डेढ़ घंटे की देरी से टेक ऑफ की अनुमति मिली। जबकि दूसरी उड़ान को रद् कर दिया गया। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से यात्रियों को पूर्ण किराया वापसी अथवा सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.