बक्सर, फरवरी 7 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस के दिवंगत नेता पंडित अनिल त्रिवेदी की पहली पुण्यतिथि पर शनिवार को बकायदे समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बबन ओझा ने की। मौजूद लोगों ने स्व त्रिवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिला बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उनकी सहजता, सरलता, सदाशयता और सांगठनिक क्षमता की चर्चा की। स्व त्रिवेदी का अक्खड़पन और उनकी मलंगमिजाजी भी खूब याद की गई। हर किसी ने उनके हमेशा मुस्कुराते रहने वाले चेहरे को याद किया। इस मौके पर उनके पुत्र और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ईशान त्रिवेदी ने रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों गरीबों को भोजन कराया। समारोह का संचालन रामेश्वर वर्मा ने किया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के महासचिव बिंध्येश्वरी पांडेय, जनार्दन राय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.