महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में शुक्रवार को जिले में आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पहली व दूसरी पाली की परीक्षा में 3440 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के चलते जिले में कहीं से भी किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। शुक्रवार की सुबह पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। गेट पर प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की जांच के बाद एंट्री दी गई। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 39 हजार 11 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से केवल 36 हजार 947 परीक्षार्थी ही केंद्रों पर पहुंचे। कुल 2064 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट सोशल साइंस की परीक्षा में भी 64 पंजीकृत छात्रों में से 8 अनुपस्थित रहे। केव...