आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल,इंटरमीडिएट की चल रही परीक्षा में शनिवार को पहली पाली की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 412 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा सुबह साढे़ आठ बजे से पौने बारह बजे तक हुई। परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नही सामने आई है। प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान और इंटरमीडिएट की व्यवसायिक विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में पंजीकृत 18684 में से 18312 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 372 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वही इंटर की परीक्षा मेें पंजीकृत 696 में से 656 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वही 40 परीक्षार्थी परीक्षा से किनारा क ाट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.