लखनऊ, दिसम्बर 28 -- लखनऊ,संवाददाता। आशियाना में रहने वाली एक नवनविवाहिता ने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। आशियाना कोतवाली क्षेत्र के भदरुख बंगला बाजार निवासी गुंजा रावत पुत्री शंकर लाल के अनुसार उसका विवाह बीते वर्ष 22 नवम्बर को एलडीए कॉलोनी निवासी पंकज राज पुत्र स्व राम अवतार के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके पति ने अपनी पूर्व शादी को छुपाया था, जिसका दहेज प्रताड़ना को लेकर ही तलाक हुआ था। पीड़िता संग शादी रचाई। विवाह के कुछ दिनों बाद से ही सास व ननद संगीता व पति पंकज राज उसे कम दहेज का ताना व उलहाना देकर बुरा बर्ताव कर उत्पीड़न करने लगे। और उसको अमानवीय यातनाये देने लगे, कई दिनों उसे भूखा प्यासा रखते और जानवरों जैसा व्यवहार क...